गूगल ने हालही में अपने इमेज सर्च रिजल्ट में 'view image' को हटा दिया है. खबर के मुताबिक, बटन को हटने के बाद लोगों को परेशानी हुई और और यूज़र्स ने कई यूजर्स ने बाकी सर्च इंजनों का रुख कर लिया है, जिससे माइक्रोसॉफ्ट बिंग और स्टार्टपेज मौजूद है.
ये ऐसे सर्च इंजन हैं, जिसमें हाई रेजोल्यूशन फोटोज़ को राइट क्लिक कर डाउनलोड किया जा सकता है. गूगल ने गेटी इमेजेज के साथ बहु-वर्षीय वैश्विक लाइसेंसिंग करार पर हस्ताक्षर करने के बाद व्यू इमेज बटन को हटा दिया है, ताकि उसके प्लेटफार्म से कॉपीराइट फोटो को उठाने से रोका जा सके.
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आलोचकों का कहना है कि ये बदलाव 'भद्दे', 'यूजर अनफ्रेंडली' और 'उत्पाद का दर्जा घटानेवाले' हैं. एक यूजर ने ट्वीट में कहा कि यह बेकार का विचार है. आप गूगल पर इमेज को इमेज के लिए सर्च करते हैं, ना कि इमेज सोर्स के लिए. ऐसा कदम उठाकर आप अपनी सफल सेवा को नष्ट कर रहे हैं.
कई यूजर्स ने कहा कि लोगों को गूगल की प्रतिद्वंद्वी सर्च इंजनों का उपयोग करना चाहिए, जिसमें माइक्रोसॉफ्ट का बिंग प्रमुख है, जहां 'व्यू इमेज' बटन अभी भी उपलब्ध है.
गूगल का यह बदलाव यूजर्स को निराश करेगा. लंबे समय से फोटोग्राफर्स और पब्लिशर्स ऐसे किसी कदम की मांग गूगल से कर रहे थे. फोटोग्राफर्स और पब्लिशर्स का कहना था कि इमेज सर्च के कारण लोग उनके फोटो चुरा लेते हैं.
इसी को ध्यान में रखते हुए गूगल ने अब View image बटन को हटाया है. गूगल का यह कदम पब्लिशर्स के लिए काफी अच्छा है. लेकिन, पिक्चर्स तलाशने वालों को इस कदम से काफी मुश्किल होगी.





0 comments:
Post a Comment